सितारगंज। ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्राम सभा शहदौरा में विभिन्न आंतरिक मार्गों एवं वन चेक पोस्ट मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर ₹95.73 लाख की लागत निर्धारित की गई है।

May be an image of dais and text

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली ये सड़कें गांव की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और आमजन के लिए आवागमन को आसान व सुरक्षित करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ हर घर तक पहुंचे और किसी भी क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

May be an image of one or more people and text that says "ग्राम सभा शहदौरा में सड़कों का शिलान्याश समारोह में सुरव्य अतिथि नेट मंत्री उत्तराखण्ड सर बह्गण ननीय जन नाधक ਕੈਮ बहुगुणा उत्तरी उत्तराड्ाण्ड सत्क"

इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन किया और उनसे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

May be an image of one or more people and temple

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *