DSAT Scholarship Ad

बिलासपुर के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं का बीयर पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं का बीयर पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे हड़कंप मच गया है। शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्राओं ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने बीयर नहीं पी थी।

बीयर के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते छात्राओं का वीडियो वायरल

बिलासपुर में मस्तूरी के भटचौरा गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं का बीयर के साथ सॉफ्ट ड्रिंक पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 29 जुलाई को हुई इस घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो मामले की जांच करके रिपोर्ट पेश करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने इसकी पुष्टि की है।

छात्राओं ने कहा – बीयर नहीं पी

जांच दल ने सोमवार को छात्राओं और शिक्षकों के बयान दर्ज किए। मंगलवार को रिपोर्ट सौपी जाएगी। छात्राओं ने कहा कि वीडियो में बीयर की बोतलें दिखाना सिर्फ मौज-मस्ती के लिए था, असल में उन्होंने बीयर नहीं पी।

मामले में एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए प्राचार्य और संस्था प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जश्न मना रही छात्राओं के अभिभावकों को भी नोटिस भेजे जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, 29 जुलाई को कुछ छात्राओं ने एक कक्षा के अंदर एक छात्रा का जन्मदिन मनाया था और इस दौरान बीयर पी थी। बाद में इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दी गईं, जिससे हड़कंप मच गया और जांच शुरू की गई।

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *