DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, अल्मोड़ाः  उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर साढ़े दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अल्मोड़ा पुलिस की ओर से मादक द्रव्य तस्करों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी देवेन्द्र पींचा के अनुसार शनिवार को भतरौजखान थाना प्रभारी सुशील कुमार और एसओजी प्रभारी भुवन जोशी की अगुवाई में जैनल के पास वाहनों की जांच के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नौला गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 04 आर 5051 को रूकने का इशारा किया गया तो कार चालक चाबी लेकर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई जिसमें से चार कट्टों से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दो कार सवार युवकों जीवन आर्य उर्फ जग्गू निवासी बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल एवं रोहित कुमार निवासी श्यामपुरम थाना आईटीआई, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चालक की पहचान भूपेश कुमार उर्फ बॉबी निवासी नई बस्ती, नंबर-13, नया लालढांग, नैनीताल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी जीवन आर्य पहले भी नशा तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कारर्वाई हो चुकी है।

वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद गांजा को अल्मोड़ा के सराईखेत से एकत्र कर लाए हैं और तराई में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 10,62,875 रूपये आंकी गई है। पुलिस को यह भी पता चला कि कार चालक भूपेश कुमार आबकारी के मामले में अपने दोस्तों के साथ भिकियासैंण कोर्ट आया था और वापसी में गांजा लेकर लौट रहा था। पुलिस तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *