किच्छा: इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित प्रथम क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का रोमांच दूसरे दिन भी जारी रहा। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ खेल प्रेमियों और युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता ने शहर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया है। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का पाठ पढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में खेल संस्कृति को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आयोजक समिति ने राजेश शुक्ला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *