रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात एक फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि मूलरूप से रानीखेत के रहने वाले भगवत सिंह राणा शांति विहार कॉलोनी में पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह स्थानीय क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कर्मचारी थे।

देर रात उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *