DSAT Scholarship Ad
bgbngbbgbngb

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान नगला तराई स्थित मां पूर्णागिरि माता मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरि से प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के बाद क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दान सिंह धामी, देवेंद्र मेहरा, दीपक थापा, मनोहर थापा, जगमोहन धामी, होशियार बेलाल, राहुल शर्मा, हरीश चंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, बलवंत खाती, प्रकाश भंडारी, नरेंद्र खोलिया और पूरन कापड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जनसमस्याएं सुन सीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड हेलीपैड और कालापुल स्थित अपने निजी आवास पर भी क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, रणजीत नामधारी, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, नवीन बोरा और अमित पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

bgbngb


By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *