DSAT Scholarship Ad

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 88 हजार 100 रुपये की नकदी, ताश की दो गड्डियां और एक पोकर सेट बरामद किया है। यह कार्रवाई ओमेक्स रिवेरा स्थित लैम्ब्डा-39 विला में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मेट्रोपोलिस मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विला में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सीओ विमल सैनी के नेतृत्व में पंतनगर पुलिस ने संबंधित स्थान पर छापा मारा। विला की ऊपरी मंजिल पर छह लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने मौके से 3,88,100 रुपये नकद के साथ ताश की दो गड्डियां और पोकर सेट जब्त किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार, अशोक कुमार, अपूर्व कुमार, अभिषेक कुमार, मनवेंद्र सिंह और विवेक गुप्ता के रूप में हुई है। ये सभी रुद्रपुर, गदरपुर और ओमेक्स रिवेरा क्षेत्र के अलग-अलग आवासीय परिसरों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंत

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *