[ किच्छा ] वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने पूरे शहर में साइकिल से यात्रा करते हुए नागरिकों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह एक छोटा प्रयास है, लेकिन देशहित में इसका बड़ा महत्व है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे रोजमर्रा के जीवन में ईंधन की बचत को अपनाएँ और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दें।

इस अभियान के माध्यम से संजीव कुमार सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही देश में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *