किच्छा। विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम पक्की खमरिया स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में आज विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि से निर्मित टीन शेड एवं फर्श निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त सम्मानित साथियों एवं ग्रामवासियों के साथ उपस्थित रहकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और लोककल्याण के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक एवं जनसुविधाओं को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए विकास कार्यों का यह सतत अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उक्त अवसर पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ को प्रदान किए गए आत्मीय सम्मान एवं स्नेह के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।

