रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

May be an image of temple

इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर राजेश शुक्ला के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। स्वागत से अभिभूत राजेश शुक्ला ने सभी ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है।

May be an image of temple

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान विनीत सिंह सोलंकी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (रुद्रपुर ग्रामीण) राजीव शुक्ला, भरत मिश्रा सहित सभी आयोजकों और सहयोगियों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का यह स्नेह उनके लिए नई ऊर्जा का स्रोत है।

May be an image of one or more people, dais and temple

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *