नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरज़ाना बेगम ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, अधिकारों, शिक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उत्थान एवं जनकल्याण को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर श्रीमती फरज़ाना बेगम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी नीतियों के चलते उत्तराखंड में अल्पसंख्यक समाज के हित, अधिकार और सम्मान को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली और “सबका साथ, सबका विकास” की नीति राज्य के सभी वर्गों को समान रूप से लाभान्वित कर रही है।

उपाध्यक्ष फरज़ाना बेगम के सक्रिय योगदान से सम्मेलन में उत्तराखंड की अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं और विकास के अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

