नई दिल्ली: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ‘देश बचाओ मोर्चा’ के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान दिल्ली कूच पर निकल पड़े। किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर विशाल महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली और उससे सटी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। शंभू, सिंघु और अप्सरा बॉर्डर सहित सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई है, जबकि दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जवान भी लगाए जाएंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह से ही दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।
वहीं, शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण दिल्ली और पंजाब के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।
#WATCH शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। pic.twitter.com/VSY1SoUD1W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोके जाने के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और किसानों का बैरिकेड तोड़ने या किसी प्रकार का टकराव करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार किसान नेताओं, जिनमें गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी शामिल हैं, को तत्काल रिहा करने और किसानों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की।
VIDEO | Patiala, Punjab: Farmer leader Sarwan Singh Pandher on being stopped at Shambhu border says, “We don’t have plans to break barricades nor create any conflict; we want arrested farmers, including Gurnam Singh Chaduni be released and the government to hold dialogue with… pic.twitter.com/CQuBuWLQr5
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसान घाट पर बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे और आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
