DSAT Scholarship Ad

मानव सेवा क्लब द्वारा आयोजित समारोह में चर्चित कवि भारतेंद्र सिंह 46वें निराला साहित्य सम्मान से विभूषित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वसंत पंचमी और महाप्राण निराला जी की जयंती पर काव्य संध्या और सम्मान समारोह हुआ जिसमें शहर के कई प्रमुख साहित्यकारो को उनके साहित्य में विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

भारतेंद्र सिंह को 46वां निराला साहित्य सम्मान और मनोज दीक्षित ‘टिंकू’ को नौवां डॉ. विपिन सिन्हा स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया। ज्ञानवती सक्सेना स्मृति सम्मान किरन प्रजापति ‘दिलवारी’ को मिला जबकि सरस्वती सम्मान डॉ. निधि मिश्रा, मीरा मोहन तथा रानी माधवार स्मृति सम्मान संगीतज्ञ रीता सक्सेना को दिया गया।

इन सबको सम्मान स्वरूप हार, शॉल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह समारोह की मुख्य अतिथि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन श्रीमती श्रुति गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष कवि राजेश गौड़, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, डॉ.सुरेश बाबू मिश्रा और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किए। रमेश गौतम ने निराला पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी कवि बताया। काव्य गोष्ठी में इन्द्र देव त्रिवेदी, कल्पना, राजकुमार अग्रवाल, दीपक मुखर्जी, राम कुमार भारद्वाज अफ़रोज़, रमेश रंजन, शोभा सक्सेना, मुकेश सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, डॉ. रीति खरे, सुनील शर्मा, प्रो. एस. के. शर्मा, प्रमिला शर्मा, रजनी सक्सेना, दीप्ती पाण्डे, निर्भय सक्सेना, विशाल शर्मा आदि कवि-हुद्लोग मौजूद रहे। आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *