DSAT Scholarship Ad

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिली के रहने वाले गौरव ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी. सरिता फर्रुखाबाद जिले के ग्राम समेचीपुर की रहने वाली थी. दोनों की शादी 2013 में हुई थी. गौरव भारतीय थल सेना में तैनात हैं. दोनों के दो बच्चे भी हैं.

प्रेम-प्रसंग का मामला

सरिता के परिजनों का आरोप है कि गौरव के संबंध किसी और महिला से थे. जब सरिता को यह बात पता लगी तो उसने अपने सास ससुर और देवर से शिकायत की. जिसके बाद सरिता के ससुराल वाले उसी को ही प्रताड़ित करने लगे. इससे तंग आकर सरिता ने मायके वालों से ये बात बताई. जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई. लेकिन मामला नहीं सुलझा.

हत्या के बाद की घटना

ऐसे में सरिता मैनपुरी के शृंगार नगर में एक किराए के छोटे से मकान में अपने छोटे बेटे के साथ अलग रहने लगी थी. लेकिन आए दिन गौरव उससे मारपीट करता था. इसी बीच 4 अक्टूबर को गौरव करीब सुबह 8:30 बजे सरिता को अपने गांव नाहिली ले जाने की बात कहकर ले गया. लेकिन थोड़ी देर बाद सरिता का मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा. इस पर सरिता के भाई को शक हुआ तो उसने गांव में किसी परिचित को फोन किया. जिसपर परिचित ने बताया कि गौरव के घर ताला लगा हुआ है.

पुलिस की जांच

इस पर सरिता के भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी में दिखा कि गौरव सरिता को 4 अक्टूबर को कार में बैठाकर ले गया था. जिसके बाद गौरव ने पत्नी सरिता की हत्या कर शव मथुरा में फेंक दिया. मथुरा में एक महिला की लाश मिलने की सूचना सरिता के भाई को हुई तो उसने शव की शिनाख्त की. पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए लोगों ने शव को महाराणा प्रताप चौक पर रखकर जाम लगा दिया.

पुलिस की कार्रवाई

मामले में  मैनपुरी के अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तल

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *