DSAT Scholarship Ad

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– देहरादून हल्द्वानी निवासी पूर्व आईआरस अधिकारी डी के आर्य ने राज्य सूचना आयुक्त बतौर शपथ ली है उन्हें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई

श्री आर्य के साथ ही मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सूचना आयुक्त बतौर वरिष्ठ पत्रकार कुशल कोठियाल ने भी शपथ ली है

श्री आर्य रुद्रपुर में प्रथम आयकर अधिकारी रहने के साथ ही आयकर सहायक निदेशक (जांच) कुमाऊँ मंडल और आयकर सहायक आयुक्त बतौर आयकर विभाग में सेवाएं दे चुके हैं श्री आर्य अपने कार्यकाल के दौरान आम लोगों के बीच अच्छी छवि और कुशल प्रशासक के लिए जाने जाते है शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे

By