DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने शुकरू केल्लार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, “जब तलाशी चल रही थी, तब कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई।” उन्होंने कहा कि इलाके में घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

इस बीच, 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। हमलावर अभी भी फरार हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *