नानकमत्ता: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।

DSAT Scholarship Ad

मुख्यमंत्री धामी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनीं, जहां वह आम लोगों के साथ सफाई अभियान में भाग लेते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री का सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह सीधे जनभागीदारी करना उनके सहज और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की झलक के तौर पर देखा जाता है।

खेत से लेकर स्वच्छता अभियान तक दिखा सहज अंदाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले भी कई मौकों पर आम लोगों के बीच पारंपरिक और श्रम से जुड़े कार्य करते नजर आए हैं। कभी खेत में धान की रोपाई करते हुए तो कभी हल चलाते हुए उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

इन मौकों पर मुख्यमंत्री का संदेश यही रहा है कि सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बावजूद अपनी मिट्टी, गांव और खेती-किसानी से जुड़ाव बना रहना जरूरी है।

सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू उठाकर सफाई करने के जरिए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री का यह अंदाज धार्मिक और सामाजिक स्थलों की स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *