उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभासद उपेंद्र सिंह एवं शास्त्री वार्ड नंबर 2 के नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मंत्री के संवेदनशील रवैये और त्वरित कार्रवाई के भरोसे पर संतोष जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
