DSAT Scholarship Ad

गाजियाबाद में एक कारोबारी ने स्टॉक मार्केट में निवेश कर काफी नुकसान झेला और कर्ज में डूब गए। उबरने के लिए उन्होंने एक ग्रुप जॉइन किया जो ट्रेडिंग टिप्स देता था। इसी ग्रुप के जरिए उन्होंने अपने 20 लाख रुपये गंवा दिए।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने स्टॉक मार्केट में नुकसान से उबरने के लिए ट्रेडिंग ग्रुप जॉइन किया, लेकिन उसे 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। साइबर ठगों ने उसे अमेरिकी कंपनी के जरिए 100% मुनाफे का झांसा देकर ठग लिया। वसुंधरा के प्रदीप कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ठगों के अकाउंट की डिटेल्स निकाली जा रही हैं।

प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पहले स्टॉक मार्केट में निवेश करते थे, लेकिन मार्च में बड़ा नुकसान हुआ। ईएमआई, क्रेडिट कार्ड के बिल और अन्य खर्चों के कारण वह परेशान थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर 150 लोगों के एक ग्रुप में शामिल हो गए, जहां ट्रेडिंग की जानकारी दी जाती थी। ग्रुप ने उन्हें एक अमेरिकी कंपनी के जरिए 100% मुनाफे का झांसा दिया, और कहा कि 2-3 दिन में पूरा रिटर्न मिलेगा। ग्रुप में कई लोगों ने लाभ की बात की और इंटरनेट पर भी कंपनी के बारे में सकारात्मक जानकारी मिली।

प्रदीप ने शुरू में 3 लाख रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा देखा, लेकिन जैसे ही उन्होंने और पैसे लगाए, ठगों ने उन्हें पैसे निकालने में परेशानी शुरू कर दी। ठगों ने उनसे लगातार पैसे की मांग की और कुल मिलाकर 20 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। परेशान होकर प्रदीप ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि ठगों ने इतना मजबूत नेटवर्क तैयार किया था कि स्टॉक मार्केट के जानकार भी उनकी चपेट में आ गए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *