देहरादून/विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 लोगों की हुई  मौत; 3 घायल - gangotri highway swift car fell into gorge two dead three  injured

 

जानकारी के अनुसार, कार संख्या DL9C 8092 में सवार युवक-युवतियां चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी, जिसके बाद एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। खड़ी ढलान और कठिन परिस्थितियों के बीच जवान खाई में उतरे और सभी घायलों तक पहुंच बनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सहिया पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन ने बताया कि घायलों में से चार की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायल व्यक्तियों की पहचान

  • रोहन कुमार (23 वर्ष), निवासी नई दिल्ली
  • अभिषेक दुबे (26 वर्ष), निवासी रोहिणी, दिल्ली
  • अभिषेक (26 वर्ष), निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश
  • शिवानी सिंह (22 वर्ष), निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश
  • प्रिंस राज (22 वर्ष), निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश

फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *