नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार, 17 अगस्त को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नई टीम में अनुभवी नेताओं को बरकरार रखते हुए कई युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

BJP new national team 2026

जनवरी 2026 में बीजेपी के 16वें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले नितिन नबीन सोमवार दोपहर बाद नई टीम को लेकर घोषणा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। इसे युवा मतदाताओं, खासकर Gen Z तक बीजेपी की पहुंच मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

संगठन में फेरबदल के बाद कैबिनेट में भी बदलाव संभव

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के साथ ही केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

ऐसे में राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद मोदी सरकार के कैबिनेट में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बीजेपी के संगठन में किन इकाइयों की अहम भूमिका?

बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में मार्गदर्शक मंडल, संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति प्रमुख इकाइयां हैं। संसदीय बोर्ड की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को जगह दी जाती है।

इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महासचिव भी पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर इन पदों पर कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां मिली हुई हैं।

युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की नई टीम को लेकर बीजेपी के भीतर और राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है। माना जा रहा है कि नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

नई नियुक्तियों के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि बीजेपी आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर किस दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। नई टीम को पार्टी के भविष्य के संगठनात्मक और राजनीतिक रोडमैप के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *