उत्तराखंड/किच्छा;  सूरजमल यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह का समर्थन मिला। संजीव कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

धरनास्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करने की आवश्यकता पड़ी, तो वह स्वयं मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के भविष्य के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी आवाज को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित न हो।

धरने पर बैठे छात्रों ने भी अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से भाजपा नेता को अवगत कराया। छात्रों ने उम्मीद जताई कि उनके मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा और शासन-प्रशासन इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *