चमोली: नारायणबगड़ क्षेत्र के एक गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर परिजनों की डांट से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नारायणबगड़ अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
