नई दिल्ली/देहरादून। सऊदी अरब से हज की पवित्र और मुकद्दस यात्रा पूरी कर वतन लौटे उत्तराखंड के हाजियों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर हाजियों का इस्तकबाल किया और उन्हें हज की मुबारकबाद दी।

May be an image of one or more people

इस अवसर पर खतीब अहमद ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो इंसान को त्याग, सब्र, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हज यात्रा पूरी कर लौटे सभी हाजी अपने साथ अमन, शांति और सामाजिक सौहार्द का पैगाम लेकर आए हैं।

हज से लौटे जायरीनों ने भी यात्रा के दौरान मिले आध्यात्मिक अनुभव साझा किए और हज समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की। एयरपोर्ट पर मौजूद परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं के साथ हाजियों का स्वागत किया, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया।

May be an image of one or more people and text

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने सभी हाजियों के बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली और कुबूल हज की दुआ करते हुए कहा कि समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हाजियों के स्वागत के दौरान समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *