किच्छा। ग्राम पंचायत खुरपिया (किच्छा) के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के अधिकारों को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच आज एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। क्षेत्र के खेतिहर मजदूरों, भूमि प्रबंधन समिति एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ विधायक तिलक राज बेहड़ ने उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राजस्व मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया।

May be an image of text

यह ज्ञापन खुरपिया क्षेत्र के उन भूमिहीन मजदूर परिवारों से संबंधित है, जिन्होंने पिछले कई दशकों से सीलिंग भूमि को अपनी मेहनत और परिश्रम से कृषि योग्य बनाया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इन पात्र परिवारों को शीघ्र भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

May be an image of one or more people and crowd

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि यह मुद्दा केवल भूमि आवंटन का नहीं, बल्कि वर्षों से संघर्ष कर रहे मेहनतकश परिवारों के न्याय और अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वंचित परिवारों को उनका न्यायोचित अधिकार मिल सके।

May be an image of one or more people and crowd

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक खुरपिया के इन श्रमिक परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिलता, तब तक वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों ने भी भूमिहीन मजदूरों के हित में जल्द समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के सम्मान एवं अधिकारों के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *