रुद्रपुर: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रुद्रपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। वहीं ममता रानी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल आश्वासन दे रही है।

वरिष्ठ नेता राजकुमार ठुकराल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी और जनता के हक की आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *