नई दिल्ली: राजधानी में मंगलवार देर रात कश्मीरी गेट आईएसबीटी के नजदीक गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता दीपक खत्री की कार को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। हमले में उनके साथ मौजूद संदीप के कंधे में गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दीपक खत्री का नाम कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह अपने चार साथियों के साथ हनुमान मंदिर से आईएसबीटी की ओर जा रहे थे, तभी स्कूटर पर सवार तीन बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए माधुर वर्मा ने बताया कि हमलावरों में से एक के पास हथियार था, जिसने कार पर निशाना साधा। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि दीपक खत्री को कथित रूप से शाहजाद भट्टी नामक व्यक्ति से धमकी मिली थी। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

राजा बांठिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *