देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम से संचालित दुकान को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे समानता और भाईचारे का संदेश बताया।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हर इंसान, एक समान — यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।” उन्होंने मोहम्मद दीपक के साहस की सराहना करते हुए कहा कि देश के युवाओं में ऐसी ही एकता और निडरता की भावना होनी चाहिए। इससे पूर्व भी उन्होंने दीपक को “भारत का हीरो” बताते हुए संविधान और इंसानियत के समर्थन में खड़े होने की प्रशंसा की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

विवाद की पृष्ठभूमि

 

मामला उत्तराखंड के कोटद्वार (जनपद पौड़ी गढ़वाल) का है। 26 जनवरी को ‘बाबा’ नाम की एक कपड़ों की दुकान को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई और नाम बदलने की मांग की। उनका तर्क था कि क्षेत्र में स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इस नाम का उपयोग अनुचित है।

Rahul Gandhi Mohammad Deepak

घटना के दौरान पास में जिम संचालित करने वाले दीपक कुमार कश्यप दुकानदार के समर्थन में सामने आए और स्पष्ट कहा कि दुकान का नाम नहीं बदला जाएगा। बहस के दौरान उन्होंने स्वयं को “मोहम्मद दीपक” बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

बाद में विभिन्न संगठनों के विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में गूंजने लगा।

Rahul Gandhi Mohammad Deepak

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *