काठमांडू: पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस सोमवार तड़के पृथ्वी राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 40–45 लोग सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।

300 मीटर ढलान से फिसली बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बेनीघाट रोरांग-5 के भैसेपाटी क्षेत्र के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। वाहन करीब 300 मीटर गहरी ढलान से फिसलते हुए नदी किनारे जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतकों में महिलाएं और पुरुष शामिल

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रात में चला संयुक्त बचाव अभियान

हादसा देर रात होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंधेरे और नदी के तेज बहाव के बीच घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *