श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना तड़के हुई, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।