जिले में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर नई तैनातियां और अतिरिक्त प्रभार तय कर दिए हैं।

आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है। वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही, आगामी आदेशों तक उन्हें क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन सहित अन्य संबंधित इकाइयां शामिल रहेंगी।
स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन समेत अन्य सौंपे गए दायित्व रहेंगे।
नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। वे कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा, जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात का प्रभार सौंपा गया है। वे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन्हें मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
