DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में एक नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शौचालय में मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका उसी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बीते दिन युवती की 2 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे से वह अचानक लापता हो गई. अस्पताल स्टाफ ने उसे पूरे अस्पताल में खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बाद में एक शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला. स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई. संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर युवती का शव पड़ा मिला. उसका मोबाइल फोन भी शौचालय के अंदर ही पड़ा था.

पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि जब वो पहुंचे तो उनकी बेटी आईसीयू में थी. मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नर्स की पहचान ज्वालापुर हाल निवासी जमालपुर के तौर पर हुई है. युवती की उम्र 23 साल थी और वो निजी अस्पताल में बतौर नर्स के तौर पर काम कर रही थी. परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी और एसपी सिटी पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ की. एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि “नर्स की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *