बल्दीराय: दो नाबालिग लड़कियों ने एसपी से न्याय की अपील की बल्दीराय थानाक्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग लड़कियों ने सुलतानपुर के एसपी से न्याय की मांग की है। उनका आरोप है कि गांव के प्रधान ने उनके साथ दुराचार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यूपी के सुलतानपुर में एक ही गांव की दो किशोरियों ने प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरियां 15 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। शुक्रवार को वे एसपी ऑफिस पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। एसपी सोमेन वर्मा ने चौकी इंचार्ज को मामले की जांच और कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

धनपतगंज ब्लॉक के बल्दीराय थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने प्रधान पर बलात्कार का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि 4 अगस्त को प्रधान ने उसे जंगल में ले जाकर बलात्कार किया। गुरुवार शाम भी प्रधान ने उसे जबरन पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर शिकायत की तो उसके पिता को गोली मार देगा। किशोरियां 20 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है।

झाड़ी में छिपकर बैठा था प्रधान

गांव की एक अन्य पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई को जब वे घर से बाहर गईं, तो प्रधान झाड़ियों में छिपकर बैठा था। उसने उन्हें खींचकर बलात्कार किया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। धमकी दी कि अगर घर पर बताया, तो गोली मार देगा। पीड़िता के परिवार ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को दोनों पीड़िता और उनके परिजन एसपी से मिले और मामले की शिकायत की।

By