DSAT Scholarship Ad

अलीगढ़ के जैदपुरा गांव में एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इस घटना में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोग मलबे के नीचे दब गए।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। यह घटना टप्पल थाना क्षेत्र के जैदपुरा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से अलीगढ़ में लगातार बारिश हो रही थी और हादसे के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मलबे में फंसे घायलों को बचाकर अस्पताल भेजा। एक गंभीर रूप से घायल महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हादसे की जांच जारी है।

जैदपुरा के निवासी सद्दाम के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब तीन बजे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने 12 सितंबर 2024 को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस दिन जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *