आगरा में एक 16 फीट लंबे विशाल अजगर ने एक गाय को जिंदा निगल लिया। ग्रामीणों ने अजगर के जबड़े से गाय को बाहर तो खींच लिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वनकर्मियों ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया है, और इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। बाह के पारना गांव में एक विशाल अजगर ने गाय को जिंदा निगल लिया। ग्रामीणों ने गाय की जान बचाने की काफी कोशिश की और अजगर के जबड़े से उसे बाहर भी निकाला, लेकिन गाय की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वे अक्सर अपने मवेशियों को यमुना नदी के पास के जंगल में चराते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चित्राहाट के पारना गांव में बुधवार दोपहर को एक विशाल अजगर ने एक गाय को जिंदा निगल लिया। यमुना नदी के पास चरवाहे अपने मवेशियों को चराने ले गए थे, जब गाय अजगर का शिकार बन गई। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने लाठी-डंडों से अजगर को मारकर गाय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल के दूरस्थ इलाके में छोड़ दिया।

16 फीट लंबा अजगर

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर की लंबाई 16 फीट थी। जब वे अपने मवेशियों को चराने जंगल में ले गए, तब अजगर ने उनकी गाय को जिंदा निगल लिया। गाय पूरी तरह अजगर के पेट में चली गई थी। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डंडों की मदद से अजगर के मुंह से गाय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।

घटना का वीडियो वायरल हुआ

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर ने गाय को अपने विशाल शरीर से जकड़ लिया और उसे पूरी तरह निगल लिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

By