DSAT Scholarship Ad

मथुरा में फर्जी ED अधिकारी का छापा: मथुरा में एक व्यक्ति ने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के यहां छापा मारा। व्यापारी ने उनके इरादे को पहचान लिया और जैसे ही उसे भनक लगी, फर्जी अधिकारी भाग गए। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा: फर्जी ED अधिकारियों की लूट की योजना नाकाम

मथुरा में चार बदमाशों ने ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तर्ज पर फर्जी ईडी अधिकारी बनकर एक व्यापारी को ठगने की कोशिश की। फिल्म में अक्षय कुमार और अनुपम खेर फर्जी अधिकारी बनकर लूट की योजना बनाते हैं। मथुरा में भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन व्यापारी ने जल्दी ही गड़बड़ी पहचान ली और पड़ोसियों को बुलाने लगे। घबराए फर्जी अधिकारी मौके से भाग गए और उनकी योजना विफल हो गई।

मथुरा के गोविंद नगर में एक व्यापारी को लूटने की कोशिश हुई। तीन पुरुष और एक महिला ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर व्यापारी अश्विनी अग्रवाल के यहां छापा मारा और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच करने की बात की। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 फर्जी ईडी अधिकारी बने बदमाशों ने सर्च वारंट दिखाकर व्यापारी के घर में तलाशी लेने की कोशिश ।

व्यापारी अश्विनी अग्रवाल के घर में घुसते ही चार फर्जी अधिकारी सब कुछ कंट्रोल में लेने लगे। उन्होंने व्यापारी के सामने एक सर्च वारंट दिखाया और तलाशी शुरू की। शुरू में व्यापारी ने उनके निर्देशों का पालन किया, लेकिन जल्दी ही उसे गड़बड़ी का शक हुआ। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुला लिया, और देखते ही देखते काफी लोग उसके घर पर जमा हो गए।

घिरे देख तो फर्जी अधिकारी भागे

जब अश्विनी अग्रवाल के बुलाने पर बहुत से लोग एकत्र हुए, तो फर्जी अधिकारियों को खतरे का एहसास हुआ और वे मौके से भाग गए। घटना के चारों आरोपी कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर पहुंचे थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर इन फर्जी अधिकारियों की तलाश कर रही है।

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *