DSAT Scholarship Ad

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के दूसरे दिन अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। प्रदेश में अब तक परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित हो रही है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज दूसरे दिन भी चल रही है। परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31, 2024 को 60,000 से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रतिदिन 2 पालियों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है

कड़ी सुरक्षा और कई चरणों की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान एसटीएफ, यूपी पुलिस और पीएसी के जवान हर जगह तैनात हैं। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

पहले दिन उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चार लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

पहले दिन उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों के 1,174 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग चार लाख 50 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सभी केंद्रों पर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के चलते प्रदेश में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। राजधानी लखनऊ में 81 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 56,674 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी, और मोबाइल जैमर की व्यवस्था भी की गई थी।

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *