हरिद्वार के महिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही थी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे भर्ती नहीं किया, जिससे महिला को फर्श पर ही बच्चा जन्म देना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को हरिद्वार के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई थी। रात 9:30 बजे ड्यूटी पर डॉक्टर सलोनी पंथी ने डिलीवरी करने से इनकार किया और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला के साथ आई आशा कार्यकर्ता के साथ भी डॉक्टर ने अभद्रता की। अंततः आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को भर्ती किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह ने प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर आरबी सिंह से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी। जांच में डॉक्टर सलोनी पंथी दोषी पाई गईं, और उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गईं। लापरवाह नर्सिंग स्टाफ पर भी सख्त कार्रवाई की गई।

सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *