चमोली: गोपेश्वर में “सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26” के शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। विरोध का कारण अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा और अन्य स्थानीय मुद्दे बताए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा काफिले का विरोध करते हुए नारेबाजी की। विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण में किया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर है और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने मौके पर तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी बड़े टकराव को रोका।

सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा निखारने का काम करती हैं।

इसके पहले उत्तरकाशी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले का विरोध किया था। प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और मंत्री का काफिला सुरक्षित रवाना हुआ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *