अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सामने आए एक अनोखे तकनीकी प्रयोग ने अब केंद्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार करने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। सर्किट हाउस में हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रवि से उनके फ्लाइंग व्हीकल प्रोटोटाइप और अब तक किए गए परीक्षणों की विस्तार से जानकारी ली।

रवि टम्टा ने केंद्रीय मंत्री को प्रोटोटाइप की कार्यप्रणाली, इसकी तकनीकी विशेषताओं और अब तक किए गए परीक्षणों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अजय टम्टा ने रवि के प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अजय टम्टा बोले- देश की तकनीकी प्रतिभा का उदाहरण है यह प्रयास

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि रवि टम्टा का यह प्रयोग देश में मौजूद युवा प्रतिभाओं और तकनीकी क्षमता को सामने लाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य से निकलकर किसी युवा का तकनीक के क्षेत्र में नए प्रयोग करना बेहद उत्साहजनक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्टार्टअप और इनोवेशन को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं के नए तकनीकी प्रयोग देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

अजय टम्टा ने रवि को उनके फ्लाइंग व्हीकल की टेस्टिंग और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

फ्लाइंग व्हीकल को लेकर चर्चा में आए रवि

अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा अपने फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाले वाहन के प्रोटोटाइप को लेकर चर्चा में हैं। रवि ने इस वाहन का प्रोटोटाइप तैयार करने के साथ इसके सफल परीक्षण का दावा किया है। उनके इस प्रयोग की चर्चा अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर अन्य क्षेत्रों में भी हो रही है।

Flying Vehicle

रवि का कहना है कि उनका लक्ष्य आधुनिक तकनीक के जरिए ऐसा फ्लाइंग व्हीकल विकसित करना है, जो भविष्य में परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कर सके।

केंद्रीय मंत्री की सराहना से बढ़ा उत्साह

केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मुलाकात और उनके प्रोत्साहन से रवि टम्टा का उत्साह बढ़ा है। अब उनका फोकस फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप को और बेहतर बनाने, इसकी तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने और आगे के परीक्षणों पर है।

रवि का यह इनोवेशन उत्तराखंड के युवाओं में तकनीकी प्रयोग और स्टार्टअप संस्कृति की बढ़ती रुचि को भी सामने लाता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *