UP RO/ARO पेपर लीक केस में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ मिलकर परीक्षा का पेपर 12 लाख रुपये में बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन, और 3500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

UP RO/ARO पेपर लीक केस 

UP RO/ARO पेपर लीक केस में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने बड़ी सफलता पाई है। शुक्रवार को, STF ने पेपर लीक गैंग के दो और आरोपियों संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या को प्रयागराज के कीडगंज इलाके से गिरफ्तार किया। ये दोनों अब जेल में बंद मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ जुड़े हुए थे।

पेपर 12 लाख रुपये में बेचा गया

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ मिलकर समीक्षा अधिकारी (AO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का पेपर 12 लाख रुपये में बेचा था। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपी प्रयागराज के निवासी हैं।

MP रिसोर्ट में यूपी सिपाही भर्ती का पेपर तैयार करवाया गया

दोनों आरोपियों ने यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर मध्य प्रदेश के रीवा स्थित शिव महाशक्ति रिजॉर्ट में रटवाया था। इस रिसोर्ट को संजय कुशवाहा और कामेश्वर मौर्य ने बुक किया था और इसके लिए 5 लाख रुपये का एडवांस भी दिया था. यूपी STF इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

अब तक इन जिलों से गिरफ्तार हुए पेपर लीक के आरोपी

11 फरवरी को यूपी में आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसके बाद कैंडिडेट्स ने पेपर लीक होने का दावा किया। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने इस पर एफआईआर दर्ज कराई थी। UP STF ने प्रयागराज, कौशांबी, लखनऊ, और मेरठ में पेपर लीक से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को, STF ने परीक्षा केंद्र से पेपर लीक कराने वाले गैंग की अहम कड़ी संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या को पकड़ा। इससे पहले, डॉ. शरद पटेल और केके पाल समेत चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब STF इन आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *