DSAT Scholarship Ad

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार रात एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी, जहां देहरादून से आए एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। सभी के शव सेक्टर-27 स्थित एक मकान के बाहर खड़ी कार में मिले।

जानकारी के मुताबिक, देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने पूरे परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।

मृतकों में प्रवीण मित्तल (42 वर्ष), उनकी पत्नी, माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज और आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है।

सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-27 में मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक गाड़ी में कुछ लोग अचेत अवस्था में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी में छह लोग बेहाल हालत में पाए गए। सभी को तुरंत सेक्टर-26 के ओजस अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी दौरान एक और सदस्य घर के बाहर तड़पता हुआ मिला, जिसे सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच के लिए साक्ष्य जुटाए हैं। सभी शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शवगृह में रखा गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल पैदा कर गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *