बीजापुर (छत्तीसगढ़): बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बीजापुर से संयुक्त सुरक्षा टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर हुए हैं और मौके से दो AK-47 बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अभियान नक्सली कमांडर पापा राव की सूचना पर चलाया गया था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों पक्षों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। बीजापुर पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन अभी चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।
अधिकारी यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में हाल के नक्सल मुठभेड़ों का रिकॉर्ड
-
3 जनवरी 2026: सुकमा में 12 माओवादी ढेर
-
3 जनवरी 2026: बीजापुर, बासागुड़ा में 2 माओवादी ढेर
-
19 दिसंबर 2025: बीजापुर में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर
-
3 दिसंबर 2025: गंगालूर में 18 माओवादी ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद
-
21 मई 2025: बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर
-
15 मई 2025: बीजापुर, कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर
-
12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 माओवादी ढेर
