रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रुद्रपुर क्षेत्र-1 के ग्राम अर्जुनपुर और अमरपुर में छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने छह अवैध कच्ची शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान लगभग 14,000 किलो लहन नष्ट किया गया और 220 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान में रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल और हल्द्वानी के मण्डलीय प्रवर्तन दल की टीम भी शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में शराब के अवैध उत्पादन और बिक्री को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

