राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे तक रुककर ध्यान लगाया और शांत वातावरण में आध्यात्मिक अनुभूति की।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति मुर्मू को बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन दर्शन और मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुख्य मंदिर के साथ परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से पूजा की।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *