देहरादून: राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लिया, जिसमें उत्तराखंड की सार्वजनिक और सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के आगामी पेरे सत्र की तैयारियों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हमेशा राज्य के गन्ना किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चीनी मिलों के सुचारू संचालन, समयबद्ध तैयारियों और विभागीय योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा और चीनी उद्योग के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों और उद्योग दोनों को लाभ हो।
