देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

  • DSP तपेश कुमार चंद्र: 31वीं पीएसी रुद्रपुर → पौड़ी गढ़वाल
  • DSP नीरज सेमवाल: देहरादून → उधमसिंह नगर
  • DSP सुमित पाण्डेय: नैनीताल → हरिद्वार
  • DSP अस्मिता मंगाई: पीटीसी नरेंद्रनगर → पौड़ी गढ़वाल
  • DSP आशीष जोशी: सीआईडी सेक्टर देहरादून → हरिद्वार
  • DSP विमल प्रसाद: चम्पावत → नैनीताल
  • DSP विमल रावत: उधमसिंह नगर → 31वीं पीएसी रुद्रपुर
  • DSP नताशा सिंह: हरिद्वार → सीआईडी सेक्टर देहरादून
  • DSP निहारिका सेमवाल: पौड़ी गढ़वाल → चम्पावत
  • DSP तुषार बोहरा: पौड़ी गढ़वाल → देहरादून
  • DSP अखलेश कुमार: PTC नरेंद्रनगर → उधमसिंह नगर

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती के लिए मुक्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीजीपी ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने में उत्तराखंड पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस विभाग का मानना है कि नए तबादलों से विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *