इंडियन रेलवे में 11,000 से अधिक पदों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका आया है। रजिस्ट्रेशन लिंक कल, 14 सितंबर को खुलेंगे। आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां चेक करें।

RRB NTPC भर्ती 2024 कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं? आरआरबी एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए कल, 14 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवार अपने रीजन की रेलवे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की जानकारी और अपडेट्स के लिए आप [rrbcdg.gov.in](http://rrbcdg.gov.in) पर भी चेक कर सकते हैं।

भरेंगे इतने पद

इस भर्ती ड्राइव के तहत कुल 11,588 पद भरे जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को ऑल इंडिया कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है। भर्ती में दो प्रकार के पद शामिल हैं: ग्रेजुएट पद, जो केवल ग्रेजुएट्स के लिए हैं, और अंडरग्रेजुएट पद, जो 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए हैं।

RRB NTPC भर्ती 2024: महत्वपूर्ण तारीखें और पात्रता

आवेदन की तारीखें
– ग्रेजुएट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल, 14 सितंबर से खुलेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2024 है।
– अंडरग्रेजुएट (UG) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 21 सितंबर से खुलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2024 है।

एलिजबिलिटी क्या है

– UG पदों के लिए, 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 33 साल है।
– ग्रेजुएट पदों के लिए, ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 36 साल है।

चयन प्रक्रिया
– UG और ग्रेजुएट पदों के लिए परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
– स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए CBT 1, 2, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, और मेडिकल एग्जाम।
– अन्य पदों के लिए CBT 1, 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन, और मेडिकल राउंड।

चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार अंतर हो सकता है।

RRB NTPC भर्ती 2024: आवेदन शुल्क और पदों की जानकारी

एप्लीकेशन फीस
– जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए: ₹500
– एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीएच, महिला, और ईडब्ल्यूएस के लिए: ₹250

फीस का एक हिस्सा CBT-1 परीक्षा के बाद रिफंड किया जाएगा:
– जनरल कैटेगरी के लिए ₹400 वापस मिलेंगे।
– अन्य कैटेगरी के लिए पूरी फीस रिफंड होगी।

पदों की संख्या
– कुल पद: 11,588

अंडर ग्रेजुएट (UG) पद
– जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990
– एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361
– ट्रेन्स क्लर्क: 72
– कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,022

ग्रेजुएट पद
– गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,144
– चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1,736
– सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732
– जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507
– स्टेशन मास्टर: 994

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *