किच्छा। क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल महाराजपुर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को एक बार फिर तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।

May be an image of text

इसी क्रम में किच्छा विधायक Tilak Raj behar ने शुक्रवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

No photo description available.

उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध एवं संकल्पित हैं।

स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य में तेजी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को राहत मिलेगी।

May be an image of tree

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *