किच्छा/रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और उनके सुझावों व समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा।

बुधवार को किच्छा की चीनी मिल परिसर में आयोजित भाजपा मंडल बूथ सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन को बूथ स्तर पर सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सुरेश पपनेजा, संजीव कुमार सिंह, गोल्डी गौराया, दिनेश भाटिया, बलविंदर सिंह कालरा, मुकेश कोली, दया डसीला, रेणुका चौधरी, राजेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देर शाम महेंद्र भट्ट रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संत कबीर मंडल द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *